भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन।
आप सभी को इस दिव्य अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही…
मैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। यह दिवस हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र के प्रति जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का अवसर है। मैं कामना करती हूँ कि सभी देशवासी हमारी अमूल्य विरासत को संरक्षित रखते हुए समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
25 वर्ष से भी कम आयु में भगवान बिरसा मुंडा जी ने ‘उलगुलान’ का बिगुल फूँककर अंग्रेज़ी शासन के अन्याय के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया और जल, जंगल, ज़मीन के अधिकार के लिए संघर्ष किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लेकर देश के जनजातीय…