वर्ष की बारह पूर्णिमाओं में कार्तिक पूर्णिमा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और इसका कारण आकाश में साफ़ दिखता है। आज की रात चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, कृत्तिका नक्षत्र में पूर्ण होता है। इसी नक्षत्र से इस मास को "कार्तिक" नाम मिला। कृत्तिका के देवता अग्नि हैं, इसलिए आज का दीपदान केवल परंपरा नहीं है। यह उस नक्षत्र की आराधना है जो अंधकार को जलाकर शुद्ध करता है।
सूर्य वृश्चिक में है और चंद्रमा ठीक सामने वृषभ में। आत्मा और मन का यह…
“जाणहु जोति न पूछहु जाती, आगे जाति न हे॥”
गुरु नानक देव जी ने हमें बराबरी और इंसानियत की राह दिखाई। उनकी वाणी हमें हर इंसान को गरिमा और सम्मान देने, भेदभाव के ख़िलाफ़ खड़े होने और प्रेम से एक-दूसरे का हाथ थामने की प्रेरणा देती है।
गुरु गुरुपर्व की आप सभी को बधाइयाँ!
#GuruNanakJayanti
श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
गुरु नानक जी ने प्रेम, भाईचारे, समानता, मानवता और सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनकी शिक्षाएँ हमें सदैव सत्य, सद्भाव और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।
वाहेगुरु जी की कृपा सभी पर बनी रहे।