Trending on TwitterPlaces

भगवान बिरसा मुंडा

797 posts/h

Related words

Top posts

Narendra Modi@narendramodi

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन।  आप सभी को इस दिव्य अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।  उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही…

· 101.1K views · 803 likes · View on X

Nitin Gadkari@nitin_gadkari

🇮🇳 देश के महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। अपने कार्य से और अपनी सोच से उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। ऐसे जननायक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏🏻 जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐🙏🏻 #भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas

· 9.1K views · 52 likes · View on X

Smriti Z Irani@smritiirani

जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनका संघर्ष और अद्भुत साहस आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा अपनी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा करने की प्रेरणा देता रहेगा। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

· 4.7K views · 45 likes · View on X

India, last 24 hours

Posts on X

Where it ranks now

  1. 40Worldwide
  2. 1India