ब्रह्ममुहूर्त में अगर “आंखें खुल गई हो” तो
सबसे पहले “श्री रामलला” के श्री चरणों में प्रणाम करके दिन की मंगलमय शुरुआत करें।
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के पालनहर, दशरथ नंदन श्री रामलला सरकार के दिव्य अलौकिक दर्शन..
रामचन्द्रं महावीरं, भक्तानां हितकारिणम्॥
जय श्री राम 🚩
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम' के भाव को जीवन का संकल्प बनाकर उन्होंने अपना सर्वस्व धर्म, संस्कृति और समाज के जागरण के लिए अर्पित कर दिया।
श्री अयोध्या धाम में विराजमान श्री रामलला का भव्य मंदिर उनके संकल्प, संघर्ष और समर्पण की अमर स्मृति है।